गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- गोपालगंज। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाया गया। अलाव की व्यवस्था पोस्ट ऑफिस चौक, मौनिया चौक, बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, सदर अस्पताल, ब्लॉक मोड़, हजियापुर चौक तथा अरार चौक पर की गई है। सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने जलाए गए सभी अलाव का निरीक्षण कर बताया कि यह व्यवस्था खासकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों, फुटपाथ पर सोने वालों और देर रात तक आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए की गई है। चौक-चौराहों, बस स्टैंड, के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलते ही लोग ठंड से राहत महसूस करते नजर आए। उन्होंने बताया कि कि शीतलहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.