फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 9 बजे से शुक्रवार रात 9 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल की पेयजल सप्लाई लाइन नंबर-1 को 36 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। यह शटडाउन सेक्टर-64-65 डिवाइडिंग रोड के पास मुंबई एक्सप्रेसवे पर पाइप लाइन कनेक्शन के कार्य के चलते किया जा रहा है। एफएमडीए के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ 600 एमएम डीआई पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। इसी के तहत कनेक्शन जोड़ने के लिए यह शटडाउन जरूरी है। इस दौरान सेक्टर-22, 23, 25, 55, 58 के अलावा गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, उंचागांव, मिल्क प्लांट और प्रेम नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़ें- गर्मी में...