फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से गुरुवार से दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान वार्ड संख्या 15, 36 एवं 40 में चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेरों को साफ किया जाएगा, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। यह भी पढ़ें- शहर में आज से नगर निगम का सफाई अभियान शुरू होगास्वच्छता अभियान का आयोजन तीन वार्डों में चलाए जाने वाले अभियान का शुभारंभ निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा करेंगे। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान वार्ड संख्या 15, 36 और 40 में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, सड़कों, बाजारों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य कराया ...