लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ। मुख्य संवाददाता मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने गुरुवार को इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी। लखनऊ में बादल तो घने छाए लेकिन कुछ इलाकों में छिटपुट बौछार ही पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मानसूनी सक्रियता लखनऊ में अधिक देखने को मिल सकती है।गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम यानी 35.3deg रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक यानी 28.0deg डिग्री रहा। वहीं हवा में नमी (अधिकतम आर्द्रता) का स्तर 91 प्रतिशत तक पहुंच जाने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मौसम:मानसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में हुई बारिश,पारा गिरा शाम 5:30 बजे तक शहर में 0.5 मिलीमीटर की नाममात्र बारिश दर्ज क...