छपरा, मार्च 26 -- रामनवमी पर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू सुबह 6 से रात 12 बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी छपरा, नगर प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर छपरा शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जुलूस के दौरान संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए सदर अनुमंडल प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी, ताकि शहर में आवागमन सुचारू बना रहे और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद ले सकें।अनुमंडल दंडाधिकारी सदर नितेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छपरा के संयुक्त आदेश के अनुसार, रामनवमी के दिन शहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा जुलूस और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन आयोज...