शहर में आज पौधरोपण करेंगे खेल राज्य मंत्री
फरीदाबाद, जून 12 -- फरीदाबाद/ पलवल, धनंजय चौहान। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से शनिवार सेक्टर-2 स्थित सुभाषचंद्र पार्क में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पौधारोपण करेंगे। जिला वन अधिकारी सुरेश पुनिया ने बताया कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 20 जून तक जनजागरूकता एवं विकासात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत पलवल में यह कार्यक्रम होगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। वन अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.