रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में रामनवमी की तैयारी शुरू हो गयी है। विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन भी कर लिया गया है। 10 मार्च को पहला मंगलवारी जुलूस निकाला जाएगा। इस साल तीन मंगलवारी जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाएंगे और भक्ति गीतों के साथ शहर में धार्मिक माहौल बनाएंगे। 27 मार्च को श्रीरामनवमी मनायी जाएगी। इन जुलूसों में भगवान श्रीराम के भक्त ढोल-नगाड़े, झंडों और भक्ति गीतों के साथ शामिल होंगे। कई जगहों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकियां निकाली जाएगी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...