शहर में आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर
रिषिकेष, मई 19 -- ऑनलाइन दवा व्यापार के खिलाफ स्थानीय दवा विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध में ऋषिकेश केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश व्यापी हड़ताल को समर्थन देने का फैसला लिया है, जिसके तहत बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहेंगे। मंगलवार को दूनमार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने अहम बैठक आयोजित की, जिसमें सदस्यों के साथ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से फैसला लिया कि नगर क्षेत्र के सभी 88 मेडिकल स्टोर हड़ताल में शामिल होंगे। स्टोर बंद कर वह धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। संदीप मल्होत्रा ने बताया कि आकस्मिक परिस्थितियों के लिए कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रखे जाएंगे, जिसमें बेहद जरूरी होने पर दवाइयां दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- अररिया: ऑनलाइन मेडिसिन की बिक्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.