शहर में आज और कल चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
धनबाद, फरवरी 27 -- 27 फरवरी की सुबह से काउंटिंग शुरू होगी। दोपहर बाद वार्डों के परिणाम आने लगेंगे। होलियाना मौसम में चुनाव का परिणाम पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। चुनावी रंजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। धनबाद शहर के हर प्रमुख सड़क और चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक कॉलेज पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार की शाम सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार के साथ पहुंच कर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल से लेकर शहर में कहीं भी होने वाली हिंसा से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को इस निमित कई निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम भी हर प्रकार की परिस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.