सीवान, मार्च 20 -- नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक में एक दिन पूर्व सफाई के मुद्दे पर एनजीओ को निशाने पर लेने वाली मुख्य पार्षद सेम्पी देवी समेत अन्य पार्षदों के आरोपों का प्रमाण गुरुवार को कचरा प्वाईंट पर फैली गंदगी के ढेर ने दे दिया। चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन पूजा-पाठ करने निकले महिला-पुरुष को गंदगी के ठेर के बीच गुजरना पड़ा। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। अलविदा की नमाज से एक दिन पूर्व ईद का बाजार जोरों पर रहा। रोजा रहते हुए ईद की खरीदारी करने निकले लोग शहर के मुख्य मार्ग में बड़ी मस्जिद गुरुद्वारा के सामने कसेरा टोली तीन मुहानी कचरे का ढेर देख झल्ला उठे। लोगों का आरोप था कि जब पर्व-त्योहार में भी गंदगी के बीच ही आना-जाना है फिर नगर परिषद सफाई के किस नाम पर टैक्स की मांग कर रहा है। वहीं, नगर परिषद की वार्ड 29 की पार्षद अर्चना देवी ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.