शहर में आंबेडकर प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आंबेडकर जयंती को देखते हुए सोमवार को निगम की टीम ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थलों की विशेष साफ-सफाई की। इनमें कलेक्ट्रेट के अलावा भगवानपुर गोलंबर और चकबासू लेन शामिल हैं। संबंधित स्थलों पर प्रतिमा व परिसर की सफाई के बाद पानी से धोया गया। सरैयागंज टावर की भी सफाई की गई। इसको लेकर सफाई प्रभारी अजय कुमार की मॉनिटरिंग में विशेष टीम को लगाया गया था। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक मंगलवार को भी यह मुहिम जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- भीमनगरी में नगर निगम के 500 कर्मचारी तैनात यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पूर्व भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- आंबेडकर प्रतिमा की हो साफ-सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.