बक्सर, अप्रैल 29 -- बक्सर, हिप्र। शहर में बुधवार की शाम आई आंधी व बूंदाबांदी से जगह-जगह पेड़ गिर गए। वहीं कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। साथ ही ऐसे घर जिनकी शेड टीन की थी उखड़कर दूर जा गिरे। दुकानों में लगे बोर्ड भी टूट गए। इससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। जानकारों की माने तो अधिकांश फसल कट चुकी है, जिससे किसानों को आंशिक नुकसान की संभावना है। दरअसल, बुधवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। तेज गति से हवाएं चलने लगीं और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। हवा इतनी अधिक तेज थी कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कई की डालें टूट गईं। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे भी टूट गए जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। जिन घरों में लोगों ने टीन शैड डाल रखी थी उनकी टीनें उड़कर दूर जा गिरीं। दुकानों के सामने लगे बोर्ड उखड़ गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र...