बरेली, अप्रैल 23 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रेलवे लाइन के पास अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पांच तमंचा और शस्त्र बनाने के औजार बरामद किये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। प्रेमनगर थाना के इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र कुमार ने बताया, मंगलवार रात पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। तभी सूचना मिली,जनकपुरी पुरानी रेलवे लाइन के पास अवैध शस्त्र बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से शेरगढ़ के पिपौली गांव निवासी आरोपी संजय गंगवार, तेजपाल और राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। तीनों वहां पर अवैध शस्त्र बना रहे थे। मौके पर पांच अधबने तमंचा मिले। एक तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। शस्त्र बनाने के औजार आदि मिले। पूछताछ में ...