आरा, नवम्बर 25 -- -आरा के सिंडिकेट मोड़ से शीशमहल चौक होते हुए गोला के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया गया -आज शीशमहल चौक से गोपाली चौक होते हुए शिवगंज दुर्गा मंदिर तक हटेगा अतिक्रमण आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिंडिकेट मोड़ से शीश महल चौक होते हुए गोला के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम क्षेत्र में मुख्य सड़कों व नाले पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ निगम का बुलडोजर चला। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नगर निगम के अधिकारी, कर्मी, बुलडोजर, पुलिस बल व मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जा जमाने वाले सामानों को इधर-उधर करने लगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी। सड़क किनारे अवैध तरीके से ठेला व दुकान लगाने वालों को हटाया गया। इस दौरान छह ठेला को भी जब्त किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.