फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- शहर में उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर के एसआरके कॉलेज एवं पीडी जैन इंटर कॉलेज में अभियान चलाया गया। नगर निगम अधिकारियों के समक्ष बंदर पकड़ने वाली टीम ने 76 बंदरों को पकड़ने में सफलता हासिल की सभी बंदरों को पकड़ने के बाद शहर की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ दिया गया। एसएफआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत एवं नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर यह अभियान नगर के एसआरके कॉलेज एवं पीडी जैन इंटर कॉलेज में चलाया गया। आसपास के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.