मोतिहारी, जनवरी 8 -- नगर निगम क्षेत्र में पुरानी, जर्जर और अधूरी सड़कें अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी हैं। शहर के अधिकतर मोहल्लों में सड़कें या तो पूरी तरह टूट चुकी हैं या फिर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सबसे खराब स्थिति तो नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए ग्रामीण इलाकों की है। जर्जर पथ पर जलभराव के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हल्की बारिश में ही सड़क और गड्ढे में फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन चालक और पैदल राहगीर अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कौशल किशोर सिंह, आभा कुमारी, रौशन कुमार, मंजीत कुमार, विशाल कुमार आदि ने बताया कि कई इलाकों में सड़क का लेवल नीचा होने के कारण नालों का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। नाला व्यवस्था की गड़बड़ी और लगातार जलभराव से नई बनी सड़कें भी कुछ ही महीनों में टूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.