गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्रशासन सड़क पर उतरा। एसपी सिटी, सीओ सिटी और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने प्रमुख बाजारों और चौराहों पर गश्त कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कहा कि रविवार से अतिक्रमण हटाने के साथ ही केस भी दर्ज किया गया। प्रशासनिक टीम ने विश्वेश्वरगंज, मिश्रबाजार और रौजा तिराहा सहित शहर के व्यस्त इलाकों का निरीक्षण किया। दुकानदारों और ठेले-खोमचे वालों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यापार करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी राकेश मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सेंगर ने मौके पर मौजूद व्यापारियों से बातचीत कर अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम न...