संभल, मार्च 17 -- शहर में बढ़ते अतिक्रमण और साफ सफाई को लेकर आकांक्षा सोसाइटी के सदस्यों ने मंगलवार केा अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने वेंडरों के लिए उचित स्थान देखकर अतिक्रमण से निजात दिलाने का सुझाव भी दिया। गांधी पार्क स्थित नगर पालिका में मंगलवार को आकांक्षा सोसाइटी के सदस्य पहुंचीं। जहां उन्होंने शहर में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर ईओ धर्मराज राम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य रास्तों पर वेंडरों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिससे समय-समय पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा वेंडरों के लिए उचित जगह देखकर वेंडिंग जोन बनाना चाहिए। जिससे शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। इस दौरान काजल, प्रिया, सिल्की, इशिता, मनप्रीत, शालू, निशा, नीरज, सरिता, लक्षिता, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.