मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस टीम की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग स्थानों से सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करके दुकान लगाने वाले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया गया।पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मिर्जाहादीपुरा, सहादतपुरा समेत अन्य स्थानों से सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने फल और सब्जी बेचने वाले 16 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...