अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए मंगलवार को महानगर में दो जगह बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान चौक से फतेहगंज और अयोध्या मेडिकल कालेज के सामने दर्शननगर ओवरब्रिज के नीचे फैले अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर गरजा। फतेहगंज क्षेत्र में जहां सड़कों पर बनी नालियों के ऊपर पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। वहीं दर्शननगर ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से किये गये कब्जे को भी जेसीबी से उखाड़ फेका गया। शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण पर हंटर चलाने के लिए मंगलवार को पुलिस और नगर निगम के अधिकारी सड़कों पर उतरे। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अतिक्रमण के व...