मधुबनी, जून 8 -- मधुबनी। शहर के दस जगहों पर एडिशनल ट्रांसफार्मर लगेंगे। गर्मी में बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली विभाग ने इसका निर्णय लिया है। शहर के नोनिया टोल, कोतवाली चौक, उर्दू मोहल्ला भौआरा, उगना कालोनी, आर के पूरम शीतलास्थान महराजगंज, गांधी चौक पर एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। वही भवानी नगर जेपी कालोनी एवं चभच्चा चौक पर एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या से इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। लो वोल्टेज एवं बार बार फ्यूज उड़ने से राहत मिलेगी। गर्मी में लोड बढ़ने पर सबसे बड़ी समस्या इन मोहल्लों में लो वोल्टेज एवं बार बार फ्यूज उड़ने की रहती है। यह भी पढ़ें- 103 ट्रांसफार्मर के लिए 13 मानव बल,समय से दुरुस्त नहीं होता फाल्ट इससे लोगों को परेशानी होती है।अब गर्मी में इन म...