खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया। नगर संवाददाता आगामी मानसून को देखते हुए नगर परिषद खगड़िया ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शनिवार को शहर के प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड सहित विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला उड़ाही (सफाई) कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया।

कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की, बल्कि संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सभापति अर्चना कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर परिषद का मुख्य लक्ष्य इस बार बरसात में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में स्टेशन रोड और अन्य प्रमुख इलाकों में जलनिकासी की समस्या गंभीर रही है, जिसे ...