लखीसराय, जनवरी 31 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर के अधिकतर वार्डों में खुले स्थानों पर कचरा डंप किए जाने से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर परिषद डंपिंग यार्ड नहीं होने का हवाला देकर शहर का कचरा जहां-तहां खाली पड़ी जमीनों पर फेंक रही है, जिससे पूरे शहर में गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वार्ड नंबर 28 की स्थिति तो और भी चिंताजनक है, जहां जगह-जगह खाली प्लॉट, सड़क किनारे और रिहायशी इलाकों के पास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुहल्ले में लगातार न तो सफाई होती है और न ही कचरे का उठाव। यहां खाली स्थान पर नगर परिषद के सफाई कर्मी इधर-उधर से कचरा जमा करते हैं और आकर रख देते हैं। ऐसे में मोहल्ले के लोग भी यह सोचकर की कचरा उठाकर यहां से ले जाया जाएगा उसी स्थान पर कचरा रखने लगते हैं और वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.