जमशेदपुर, मार्च 28 -- रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा शहर पहुंचे। उनके आगमन पर एसएसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे जिले की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने विशेष रूप से मानगो और कदमा के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद और डीएसपी यातायात न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.