चाईबासा, जुलाई 8 -- चाईबासा, संवाददाता। यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पारा सीरीज 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुरतुंग तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई चाईबासा के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकु का अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कोच के रुप में शानदार डेब्यू रहा। उनके नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित 10 पदक जीता। इस सफ़लता से तीरंदाजी खेल जगत में खुशी का लहर चल रही है। विजेता तीरंदाज विजय सुंडी और कोच सर का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची में ज़िला तीरंदाजी संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष सिद्धार्थ पड़ेया ने स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्...