शहर थाना प्रभारी का पुतला दहन कर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
पलामू, सितम्बर 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के निमिया-सुदना मोहल्ला निवासी श्यामलाल मेहता की पुत्री कंचन कुमारी की गिरफ्तारी के विरोध में कुशवाहा समाज ने आंदोलन की घोषणा की है। शनिवार को मेदिनीनगर के होटल ज्योतिलोक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों सुनील कुमार कुशवाहा, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार मेहता, अनिकेत मेहता, विजय मेहता, रमाकांत मेहता, मनीष कुमार मेहता, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं अनिल मेहता ने शहर थाना की पुलिस पर कंचन कुमारी एवं उसके परिजनों के साथ कथित मारपीट करने का आरोप लगाया। समाज ने चेतावनी दी कि तीन दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे पलामू में शहर थाना प्रभारी का पुतला दहन कर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसकी प्रतिलिपि सदर अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई।
कंचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.