अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, संवाददाता। नौरंगाबाद निवासी 52 वर्षीय प्रमिला जब सुबह अपने घर से बस स्टैंड चामुंडा मंदिर के लिए निकलीं, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका छोटा सा सफर इतना लंबा हो जाएगा। आमतौर पर 10 मिनट में पूरा होने वाला यह रास्ता मंगलवार को उनके लिए करीब 2 घंटे का सफर बन गया। मीनाक्षी पुल बंद होने से जीटी रोड पर भयंकर जाम लग गया। भारी जाम में फंसते हुए आखिरकार वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकीं। रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कार्य के चलते दुबे चौराहे की ओर से अचानक पुल पर आवाजाही रोक दी गई। लेकिन प्रशासन की ओर से पहले से कोई सूचना या ट्रैफिक डायवर्जन की स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। मीनाक्षी ओवरब्रिज के बंद होने का सीधा असर कठपुला और नौरंगाबाद पुल पर पड़ा, जहां वाहनों का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.