जहानाबाद, अप्रैल 9 -- अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के मगध जोन के प्रभारी अमर, राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक महानन्द सिंह के नेतृत्व में एक टीम शहरतेलपा अग्नि कांड के पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्या के बारे गहराई से जानकारी ली। पूर्व विधायक महानन्द सिंह ने गुरुवार को अग्नि कांड के पीड़ित 53 से ज्यादा परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सरकार के द्वारा अभी तक किसी तरह का कोई सरकारी सहायता नहीं देने पर चिंता जताई। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर पीड़ित दुकानदारों की क्षति का मूल्यांकन घटना स्थल पर पहुंच कर करने के लिए कहा और यथा संभव ज्यादा से ज्यादा सहायता प्रदान करने की अपील की। इस मौके पर करपी प्रखंड सचिव मिथिलेश यादव, मधेश्वर प्रसाद, सीपीआई के वरिष्ठ नेता किशोरी प्रसाद गुप्ता, राजद के नंद किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.