शहर तेलपा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
जहानाबाद, मई 27 -- करपी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है। सभी लोग पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। यह भी पढ़ें- शहर तेलपा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.