कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। तेज बर्फीली हवाओं से आई सर्दी से पूरा उत्तर प्रदेश कांप उठा। धूप बेअसर हो गई और लोगों ने बचने के लिए अपने को बंद स्थानों पर ही सुरक्षित समझा। इटावा, गोरखपुर के बाद कानपुर की रात सबसे सर्द रही। जेट स्ट्रीम (बर्फीली हवाएं) 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। मध्य यूपी पर यह ज्यादा कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सर्दी व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। दिसंबर में लगातार आए पश्चिमी विक्षोभ अचानक रुक गए, लेकिन इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश अधिक हो गई। अभी भी हल्के विक्षोभों के कारण यह क्रम बना हुआ है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान में ठहर गया है। उत्तर प्रदेश के अंदर भी एक परिसंचरण केंद्र पश्चिमी क्षेत्र में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.