शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार सुबह से ही लाल इमली चौराहे से ईदगाह रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना अतिक्रमण हटाए और पर्याप्त पुलिस तैनाती किए इस संकरे मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। इस रोड पर कई स्थान ऐसे हैं, जहां दो बसें या एक बस और एक कार एक साथ नहीं निकल सकतीं। ऐसे में जब-जब ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहन गुजरते हैं, जाम की स्थिति बन जाती है। हालात यह रहे कि लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। वहीं सुभाष नगर रोड पर निर्माण सामग्री सड़क पर डाले जाने से दिनभर ट्रैफिक बाधित रहा। टाउन हॉल चौक, कोतवाली क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जाम की समस्या बनी रही। स्थानीय लोगों का कह...