चतरा, अप्रैल 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा शहर में वर्तमान समय में 20 से 22 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 17 से 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। शहरी क्षेत्र में दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में छह घंटे विद्युत लाइन लोड शेडिंग के तहत काटी जाती है। इसके अलावा, कभी-कभी आंधी-पानी आने पर विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति कई घंटों तक बाधित हो जाती है। विद्युत की आपूर्ति नियमित रूप से होने से बिजली पर आधारित व्यवसायों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में एसी, कूलर, पंखा और फ्रिज आदि का अत्यधिक उपयोग होने के कारण विद्युत लोड 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आरके सिंह ने बताया कि चतरा जिले को वर्तमान समय में 55 मेगावाट विद्युत मिल रही है, जबकि यहां 85 मेगावाट विद्युत की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.