शहर को 20 और गांवों को 12 से 14 घंटे आपूर्ति
बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से शहर को 24 घंटे तथा गांवों को 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का फरमान जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में बेमानी साबित हो रही है। स्थिति यह है कि शहर में तो कमोवेश 20 घंटे आपूर्ति मिल रही है, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लगे एसी, कूलर और पंखा शोपीस बनकर रह गए हैं। आलम यह है कि वोल्टेज कम होने से लोगों के टुल्लू पम्प और समरसेबल भी पानी नहीं उठा रहे हैं, जिससे पेयजल संकट गहराने लगा है। उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है, यदि विभाग शीघ्र निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था नहीं करता है तो वह कभी भी सड़क पर उतर सकते हैं। यह भी पढ़ें- शेड्यूल धड़ाम, गांव से लेकर शहर तक बिजली की अंधाधुंध कटौती ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति की स्थिति यह है कि कहीं आठ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.