शहर को स्वच्छ बनाने में जुटा नगर निगम
रिषिकेष, जून 17 -- नगर निगम के वार्डों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में चरणबद्ध लोगों को जानकारी दी जा रही है। सभी वार्डों में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य है। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र से प्रतिदिन अस्सी एमटी कूड़ा निकलता है। निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। सबसे बड़ी समस्या गीले और सूखे कूड़े का अलग-अलग न होना है। लोग दोनों तरह के कूड़े को एक साथ देते हैं। जिसे प्लांट में अलग-अलग नहीं किया जा सकता। निगम का मानना है कि घरों से ही अगर गीला और सूखा कूड़ा अलग आएगा तभी समस्या का हल निकल पाएगा। इसके लिए वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.