फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ठोस कचरा उठान और उसके परिवहन के लिए करीब 2.48 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के तहत बल्लभगढ़ जोन से कचरे को निर्धारित स्थल तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, जिससे शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, खाली प्लॉट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से जमा कचरे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक वार्ड में तीन ट्रैक्टर लगाए जाएंगे और हर ट्रैक्टर पर चार मजदूर तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- घरों पर चिप लगाकर स्वच्छता रैंकिंग सुधारने की तैयारी बल्लभगढ़ जोन में कुल 8 वार्ड आते हैं, जहां इस योजना को लागू किया जाएगा।वर्तमान में ...