शहर को सुधारें और व्यवस्थित करें : अरुण गोविल
मेरठ, जून 4 -- शहर के वर्तमान हालात को लेकर सांसद अरुण गोविल ने मेयर हरिकांत अहलूवालिया की उपस्थिति में नगर निगम अधिकारियों से चिंता जताई। बुधवार को सांसद ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि शहर को सुधारें, व्यवस्थित करें। शहर में सुधार दिखना भी चाहिए। उन्होंने बरसात में जलभराव को लेकर शहर की चिंता से भी नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया। जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति को परखने के लिए सांसद अरुण गोविल ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर हरिकांत अहलूवालिया के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से शहर की नागरिक सुविधाओं और आगामी मानसून की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को लेकर विशेष तौर से सांसद ने चिंता जताई।सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.