सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा अब शहर की जमीनी समस्याओं से सीधी लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। पानी, सफाई और अनियोजित योजनाओं को उन्होंने सबसे बड़ी चुनौती बताया है। जीत के बाद पहले ही दिन उन्होंने हमारे पाँच कॉमन सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। प्रश्न 1. शहर की पाँच बड़ी समस्याएं कौन-सी हैं और प्राथमिकता के आधार पर कैसे निपटेंगे? ओलिभर लकड़ा: सिमडेगा शहर की सबसे बड़ी समस्याए पेयजल संकट, कचरा प्रबंधन, ड्रेनेज अव्यवस्था, अनियोजित निर्माण, सड़क एवं सफाई व्यवस्था को मैंने ग्राउंड पर देख रखा है। सबसे पहले पानी की गंभीर समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए पेयजल आपूर्ति योजना की रफ़्तार बढ़ाई जाएगी और पुराने पाइपलाइन की मरम्मत तुरंत की जाएगी। कचरा उठाव को नियमित समयबद्ध किया जाएगा। ताकि शहर ...