सिमडेगा, मार्च 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद में नई सरकार बन चुकी है। अब केवल शपथ ग्रहण समारोह औपचारिक रूप से पूरा होना बाकी है। लेकिन शपथ से पहले ही यह स्पष्ट है कि आने वाले पाँच वर्षों में नई टीम को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शहरवासियों ने विकास, स्वच्छता, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर भरोसा जताते हुए अपने प्रतिनिधियों को चुना है और यही अपेक्षाएं अब नए वार्ड पार्षदों के सामने सबसे बड़ी परीक्षा होंगी। नई सरकार के सामने सबसे गंभीर चुनौती शहर की मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित और बेहतर बनाना है। पिछले कई वर्षों से सिमडेगा में पेयजल संकट, ओवरफ्लो नालियां, कचरा प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था और अनियोजित निर्माण जनता की परेशानी का बड़ा कारण रहे हैं। इस बार मतदाता इन समस्याओं के समाधान को लेकर अधिक स्पष्ट और उम्मीदों से भरे नजर आए हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.