रामपुर, फरवरी 14 -- शुक्रवार को शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष गुप्ता की पुत्री डॉक्टर ईतो गुप्ता के स्किन रोग विशेषज्ञ बनने पर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक रामपुर में स्किन विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही त्वचा रोगियों को बेहतर परामर्श और उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर अंजू अरोड़ा, सोनिया, नेहा अग्रवाल, शेफाली अरोड़ा, ऋतु सक्सैना, मनिंदर सिंह एवं सेवा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.