शहर को नशा एवं दुर्घटना मुक्त बनाने में पुलिस का करे सहयोग: थाना प्रभारी
सिमडेगा, मई 14 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। सदर थाना परिसर में नवपदास्थित थाना प्रभारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में शाांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शहर को नशा मुक्त, दुर्घटना मुक्त बनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब एवं नशा उत्पादो की ब्रिकी की जानकारी दे, जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होने मनचलों युवको के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में उपस्थित नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि डीडी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर मजदुर नेता राजेश सिंह, वार्ड सदस्य मनोज अग्रवाल, ज्योति मानकी, बैजंयती देवी, रामजी यादव, वेद प्रकाश, हरिशचंद्र भगत आदि उपस्थित थे।
अवैध शराब की ब्रिकी के खिलाफ चला छापामारी अभियान एसपी श्रीका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.