जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- शहर के परसूडीह के मकदमपुर, करनडीह और सुंदरनगर क्रॉसिंग पर रेलवे जल्द ओवरब्रिज बनवाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू है। इन तीनों रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम लगता रहता है। अब रेलवे की पहल से लोगों को जल्द इससे छुटकारा मिलेगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद विद्युतवरण महतो को पत्र भेजकर यह जानकारी दी। टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग के मकदमपुर रेलवे क्रॉसिंग से तीन मेमू ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही से दिन में कई बार बैरियर गिरने से जाम लगता है। इससे हजारों वाहन सवार और पैदल राहगीर परेशान होते हैं। क्रॉसिंग का बेरियर गिरने से स्कूली बच्चों के वाहन और एंबुलेंस भी फंसते हैं। जबकि, रेलवे और विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी समय से ड्यूटी नहीं पहुंच पाते हैं। इससे लोगों में क्रॉसिंग पर जाम लगने से नाराजगी है। परसूडीह के निवासियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.