भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर में लाइलाज बन चुकी जाम के झाम की बीमारी का निदान एक साल बाद भी नहीं किया गया। डीएम के निर्देश पर सड़क एवं पटरियों की नापी, नोटिस एवं एकाध का चबूतरा तोड़ने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके कारण लोगों को प्रतिदिन जाम के झाम में मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। बता दें कि करीब एक साल पहले लोक निर्माण विभाग के जेई रहे आलोक कुमार की अगुवाई में डीएम शैलेष कुमार के आदेश पर लोक निर्माण, राजस्व विभाग के साथ ही नगर पालिका परिषद भदोही की टीम ने नापी किया था। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन द्वारा मलबा नहीं हटाये जाने से राहगीरों को भारी परेशानी उस दौरान मेन रोड पर लिप्पन तिराहा से लेकर अजीमुल्लाह चौराहा तक नापी किया गया था। दशकों पहले बनी सड़क कहीं पर गजिया में 40 फीट, लिप्पन उत्तर की तर...