अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र के नवरात्र को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। शहर को छह सेक्टरों में बांटकर तैयारियों के निर्देश दिए। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के साथ सुखमा संस व अर्बन एनवाइरोटेक को निर्देशित किया कि प्रमुख दुर्गा मंदिरों के आस-पास सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान की व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री को सामान्य कचरे में नहीं शामिल करेंगे। साथ-साथ ईद को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। चैत्र का नवरात्र व ईद दोनों आयोजन एक साथ होने के कारण नगर निगम ने जोनवार व्यवस्थाओं का खाका खींचा है। चार जोन को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। नवरात्र व ईद को लेकर नगर निगम ने एडवाइजरी भी जारी की है। अफसरों को त्योहार तक मुख्यालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.