बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर। नगर को पूरी तरह कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम हुआ। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के संचालन में कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट बांटी गईं। नगर को कुपोषण से उबारने का सामूहिक संकल्प लिया गया। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि सभी के मिले-जुले प्रयासों से शहर में कुपोषण तेजी से घट रहा है। मार्च की तुलना में अप्रैल माह में कुपोषित बच्चों की संख्या लगभग आधी रह गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिजनौर पूरी तरह कुपोषण मुक्त हो जाएगा। ईओ विकास कुमार ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि मार्च में जहां कुपोषित बच्चों की संख्या 150 थी, वहीं अप्रैल में यह घटकर केवल 77 रह गई है। इन 77 बच्चों में 13 अति कुपोषित (सैम) और 64 म...