शहर कोतवाली के सामने प्रतिष्ठानों में काम करते मिले चार बाल श्रमिक
बांदा, मई 16 -- बांदा। ➡️शहर कोतवाली के सामने स्थित प्रतिष्ठानों पर नाबालिग बच्चों से श्रम कराया जा रहा है। शनिवार को थाना एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग, विशेष किशोर पुलिस इकाई और भाग एवं साथी यूपी संस्था की संयुक्त टीम द्वारा शहर क्षेत्र में बाल श्रम के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, बलखंडीनाका, माहेश्वरी देवी मार्केट, कोतवाली रोड की पर दुकानों होटलों, रेस्टोरेंट आदि की चेकिंग की गई। श्रम अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस दौरान चार नाबालिग बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में बाल श्रम करते हुए पाए गए। जिसमें कोतवाली के सामने सिटी कलेक्शन, हाजी जी रंग की दुकान, बाला जी लस्सी भंडार और गोशर मेटल्स में एक-एक बाल श्रमिक मिला है। दुकान व होटल मालिकों को नोटिस और चालान किया गया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों को बालश्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.