शहर कोतवाली का निरीक्षण कर एसपी ने लिया पुलिसिंग का जायजा
अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। नवागत एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार रात शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। कार्यालय अभिलेख, पीआरवी रुट चार्ट, अपराध व ड्यूटी संबंधित रजिस्टर, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र व सीसी कंट्रोल रूम का जायजा लिया।एसपी ने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की भी जांच की। सभी तिराहों/चौराहों एवं मुख्य स्थानों को सीसीटीवी कैमरों से कवर करने का निर्देश दिया। त्योहार रजिस्टर आदि अभिलेखों को देखते हुए जरूरी तथ्यों पर सवाल किए। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। टॉप-10 अपराधियों की सूची की समीक्षा करते हुए एसपी ने अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। कहा कि शराब, खनन, पशु, वन आदि माफिया पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.