अमरोहा, अप्रैल 2 -- नवागत एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार रात शहर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय अभिलेख, पीआरवी रुट चार्ट, अपराध व ड्यूटी संबंधित रजिस्टर, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र व सीसी कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को चेक किया। सभी तिराहों/चौराहों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। त्योहार रजिस्टर आदि अभिलेखों का अवलोकन करते हुए जरूरी तथ्यों पर बातचीत की। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन करते हुए एसपी ने अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। कहा कि शराब, खनन, पशु, वन आदि माफिया पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधों में...