रामपुर, जून 27 -- स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शहर के लगभग 95,000 प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को पोस्टपेड व्यवस्था में शिफ्ट कर दिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार रामपुर में 3.91 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से अब तक लगभग 95 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। पिछले काफी समय से उपभोक्ता प्रीपेड मीटर की रीचार्ज प्रक्रियाओं, सर्वर डाउन होने की समस्याओं और बैलेंस खत्म होने पर अचानक बिजली गुल हो जाने से परेशान थे। उपभोक्ताओं की सहूलियत और तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब इन 95,000 उपभोक्ताओं को पहले की तरह महीने के अंत में बिजली का बिल दिया जाएगा, जिसका भुगतान वे तय समय सीमा के भीतर कर सकेंगे। इस फैसले के बाद स्थानीय निवासियों ने ...