बदायूं, मई 6 -- शहर के सराफा बाजार स्थित चौरासी घंटा हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास का प्रथम बड़ा मंगल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेला के फूलों से सजे भव्य फूल बंगले और हनुमान जी के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों का मन मोह लिया। जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। पर्व का शुभारंभ प्रातः आठ बजे हनुमान जी को सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर किया गया। नवीन वस्त्रों व आभूषणों से प्रभु का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई और लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम सात बजे के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- बड़े हनुमानजी के दरबार में आस्था उमड़ी अपार विशेष सजावट और फूल बंगले की व्यवस्था सुमित रस्तोगी द्वारा की गई। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.