पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सुदना पश्चिमी क्षेत्र में लोग 600 फीट तक निजी बोरिंग करवा रहे है। आबादगंज, बैरिया, कुंड मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में शुरुआती मार्च से लोग टैंकर का प्रयोग कर रहे है। बैरिया के कई घरों में बरसात के कुछ महीने छोड़कर पूरे वर्ष निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है। मार्च शुरू होते ही कई हिस्से के लोग का खर्च पेयजल की आपूर्ति के साथ बढ़ गया है। पाइप लाइन से जलापूर्ति व्यवस्था 2026 के मार्च तक पूरे नगर निगम क्षेत्र में कारगर नहीं हो पाने के कारण अधिकांश परिवार पेयजल के लिए पानी का जार लेने के विवश हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ता है। प्रत्येक परिवार हर 500 से 2000 रुपये पानी पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। इधर मेदिनीनगर नगर निगम ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.